(ASSAM, India)
मंगलवार को भारी तनाव के बाद नागा उपद्रवियों ने एक बार फिर गोलाघाट जिले में फायरिंग की है. पिछले हफ्ते नगालैंड के हथियारबंद समूहों ने असम में नौ लोगों की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद असम के गोलाघाट जिले के सात गांवों के करीब 10 हजार लोग अपना घर छोड़कर भाग गए. 12 अगस्त से सुलग रहे तनाव ने मंगलवार को विस्फोटक रूप ले लिया. असम की पुलिस ने लोगों पर फायरिंग की. इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया. मंगलवार की फायरिंग के लिए असम सरकार ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।