फिल्‍म तेवर में 'नये लुक' में आइटम नंबर करेंगी श्रुति हसन
(India) डिजाइनर बहनों ने बताया कि आइटम नंबर में 28 वर्षीय श्रुति ने लाल रंग का टॉप और लहंगा पहन रखा है। उनका परिधान गीत के हिसाब से जरूरतों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और इलियाना डीक्रूज सहित हिन्दी फिल्मों की कई अभिनेत्रियों का परिधान डिजाइन करने वाली रिद्धि-सिद्धि ने बताया कि ‘रमैया वस्तावैया’ स्टार के लिए परिधान तैयार करना काफी उत्साहित करने वाला था क्योंकि इससे पहले हमने किसी भी स्टार के आइटम नंबर के लिए परिधान तैयार नहीं किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।