चौंकिये नहीं! अब मिलिए बॉलीवुड की नई पूनम पांडे से, पहली फिल्‍म में दिया टॉपलेस सीन
(India) फिल्म ट्रिप टू भानगढ़ से अपने फिल्मी कैरियर शुरुआत करने जा रही इस अभिनेत्री का नाम भी पूनम पांडे है।ट्विटर कवीन पूनम पांडे को टक्कर देने आई ये अभिनेत्री अपनी पहली ही फिल्म के पोस्टर पर टॉपलेस नजर आ रही हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही पूनम पांडे अपने नाम के चलते काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे काफी चर्चित नाम है। अपने नाम के कारण ही इस नई एक्ट्रेस से एक बार एक पत्रकार ने पूछा कि पूनम पांडे कब आएंगी। पूनम की यह फिल्म हॉरर जॉनर की है और इसे जितेंद्र पवार ने राजस्थान के अलवर जिले के भुतहा किले भानगढ़ में शूट किया है। बताया जा रहा है कि पूनम शूट के दौरान तो नहीं डरी लेकिन अपनी हमनाम 'पूनम पांडे' की वजह से होने वाली दिक्कतों से जरूर डरी हुई हैं। अब देखना ये है कि 22 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पूनम पांडे अपनी एक्टिंग से दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।