छात्रसंघ चुनाव में आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत,
(Amber, Jaipur) प्रदेश के काॅलेजों में हो रहे छात्रसंघ चुनाव 2014 में प्रचार पूरे चरम पर है। आज शाम पांच बजे तक ही छात्रनेता प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद प्रचार पर रोक लग जाएगी। जिसके चलते राजस्थान यूनिवर्सिटी सहित प्रदेश के काॅलेजों में आज प्रचार में छात्रनेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। छात्रनेता हर छात्र से संपर्क कर वोट देने की अपील कर रहे हैं। बात करें राजस्थान यूनिवर्सिटी की तो बुधवार को नामांकन वापसी के बाद 10 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इस पद के लिए 19 आवेदन आए थे। वही महासचिव और उपाध्यक्ष पद पर आठ और संयुक्त सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में डटे है। चुनाव को लेकर 23 अगस्त को सुबह 8 बजे से मतदान कराया जाएगा। उसी दिन देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।