'पीके' न्‍यूड पोस्‍टर प्रकरण: आमिर खान ने अब सलमान को दी पैंट उतारने की चुनौती
(India) सलमान ने आमिर की अंतिम रिलीज फिल्म ‘धूम 3’ का ‘बिग बॉस’ में हैट लगाकर प्रचार किया था। आमिर इसी हैट के साथ फिल्म में नजर आए थे। आमिर ने कहा कि सलमान ने बिग बॉस में मेरे लिए हैट पहनी थी इसलिए मैं चाहता हूं क्या वह ऐसा कर पाएंगे। देखते है कि क्या वह ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने शर्ट उतारी है। अब वह पैंट उतार सकते हैं। मैं सलमान की दोस्ती को परखना चाहता हूं। गौर हो कि पीके के पोस्‍टर में आमिर खान के न्‍यूड प्रकरण के बाद खासा विवाद हुआ था। अब आमिर खान ने अपनी फिल्म 'पीके' का दूसरा पोस्टर जारी किया है। हालांकि इसमें पहले पोस्‍टर वाली कोई नग्‍नता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्‍म के करीब 10 और पोस्टर जारी करेंगे। हर पोस्टर एक कहानी कहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।