(Bahoriband, Jaipur)
कोटा यूनिर्वसिटी सहित शहर के पांच सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव में अब नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मतदान को लेकर तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जनसम्पर्क में लगे है। छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम कर लिए है। 23 अगस्त को होने वाले मतदान के लिए कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। वही मतदान वाले परिसर में बेरिकेटस लगाकर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए है। छात्रसंघ चुनाव के दौरान जीत के लिए प्रत्याशी एडी चोटी का जोर लगा रहे है। आरोप प्रत्यारोप के बीच आज महारानी कॉलेज में प्रत्याशी को धमकाने का मामला सामने आया ।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।