कोल करदाशियां का इस्तेमाल नहीं कर रहा : फ्रेंच मोनटाना
(India) हॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार मोनटाना ने हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अपने प्रशंसकों की संख्या बढ़ाना चाहते थे इसलिए करदाशियां की लोकप्रियता को भुनाना चाहते थे। मोनटाना ने कहा, मैं उनकी शोहरत भुनाना चाहता था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मुझसे जुड़ें। मुझे उम्मीद है कि मैं हर किसी से जुड़ने में सक्षम होउंगा। अपने बयान से उत्पन्न हुए विवाद पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं इस बात से बेहद दुखी हूं। यदि मैं किसी के साथ हूं तो उसके पीछे कोई और कारण नहीं है। रैपर ने यह भी कहा कि कारदाशियां (30) एक मददगार प्रेमिका हैं। वहीं कारदाशियां ने कहा कि मोंटाना के साथ अपने संबंधों को लेकर उनके बयानों की वह परवाह नहीं करतीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।