अब दुबई में कॉमेडी का तड़का लगाएंगे कपिल शर्मा
(India) सूत्र ने कहा, जनता की मांग पर धारावाहिक की पूरी टीम अगले माह की शुरुआत में दुबई जाएगी और वहां दर्शकों के सामने लाइव प्रस्तुति देगी। इस विशेष कड़ी में धारावाहिक के मुख्य कलाकारों के अलावा गायक मीका सिंह और शान के भी चार चांद लगाने की संभावना है। इसके अलावा टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी, रोशनी चोपड़ा और पाकिस्तानी हास्य कलाकारों से भी इसमें शामिल होने की बात चल रही है। 'कॉमेडी नाइट्स..' में कपिल की पत्नी की भूमिका निभा रहीं सुमोना चक्रवर्ती ने कहा, मैं रेगिस्तान सफारी और नौका सवारी के साथ जुड़ी विदेशी शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं। यह बहुत मजेदार होने जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।