आमिर खान की दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म पीके का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इससे पहले पीके का जो पोस्टर रिलीज हुआ था। उसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। नए पोस्टर में आमिर अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। खबर है कि फिल्म पीके के कुल आठ अलग अलग पोस्टर लॉन्च होंगे। फिलहाल आप लुत्फ उठाए एविएटर सन ग्लास पहने बैंड बाजा वाले आमिर के इस पोस्टर का। गौरतलब है कि पीके का पहला पोस्टर 31 जुलाई को रिलीज हुआ था। इस पोस्टर में आमिर खान एक रेलवे ट्रैक पर सेमी न्यूड नजर आ रहे थे। इस दौरान आमिर खान ने शाहरुख खान और सलमान खान पर जमकर निशाना साधा। आमिर ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे इसलिए न्यूड हुए। ताकि सलमान की दोस्ती की परीक्षा ले सकें और ये देख सकें कि वे भी ऐसा करता है या नहीं। इशारों में उन्होंने शाहरुख को दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाला बता दिया। आमिर ने कहा कि फिल्म के मोशन पोस्टर्स जारी करने का मकसद कुछ नया करना था और हर दो तीन हफ्ते के बाद एक पोस्टर रिलीज किया जाएगा। यूट्यूब पर 20 अगस्त को अपलोड होने के बाद से अभी तक इस मोशन पोस्टर को एक लाख 25 हजार लोग देख चुके हैं और इसे 1120 लाइक मिले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।