आर एंड बी स्टार रिहाना ने शराब से किया तौबा
(India) कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 25 वर्षीय पॉप स्टार को उनकी चमकदार त्वचा के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि औरों की तरह उन्होंने भी बुरे दिन देखे हैं और इसलिए उन्होंने अपने त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई करने और उसकी कांति बनाए रखने के लिए शराब पीने की आदत में कटौती की। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे लगा कि मेरी त्वचा में कुछ फर्क आ रहा है तो मैंने शराब को पूरी तरह से छोड़ दिया और खूब पानी पीने की आदत डाली।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।