अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी...
(BIHAR, India) सूबे में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने छह सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के प्रधान सचिव व्यासजी ने कहा कि जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान और गोपालगंज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भारी बारिश और बाढ़ से निपटने की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने बाढ़पीड़ितों के बीच वितरण के लिए केंद्र सरकार से एक लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की मांग की है। इसमें 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 50 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल है। इस बीच सूबे में बाढ़ का कहर जारी है। फिलहाल, राज्य के 14 जिलों के 16.07 लाख लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। बाढ़ में डूब कर अभी तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 1246 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के कारण करीब 59 लाख की फसल और संपत्ति का नुकसान हुआ है। अभी तक करीब 1.16 लाख लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।