प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन हुआ मुस्तैद,
(Bayana, Bharatpur) प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों के लिए चुनावी प्रचार पूरी तरह थम चुका है और शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वही सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। भरतपुर जिला मुख्यालय स्थित महारानी श्रीजया काॅलेेज और रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में पुलिस और काॅलेज प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां कर ली है। काॅलेज परिसर में आईडी कार्ड देखने के बाद ही छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। वही चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए नए नए तरीकों से मतदान करने की मनुहार कर रहे हैं....... जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में नामांकन निरस्त करने को लेकर आज सुबह से ही बवाल मचा हुआ है। छात्रों ने विरोध जाहिर करते हुए नियमों के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है। छात्रों ने चुनाव आयोजन समिति का विरोध करते हुए कहा कि मेडिकल काॅलेज मे 19 अगस्त को नांमांकन के दौरान दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर नांमांकन भरा था। और 20 अगस्त को दोनों ही प्रत्याशियो को फाईनल सूची मे शामिल कर लिया गया। लेकिन चुनाव आयोजन समिति की ओर से 21 अगस्त को दिनेश कुमार यादव का नाम ये कहते हुए रद्द कर दिया कि इनकी ओवर ऐज है। जिसके कारण चुनाव में भाग नहीं ले सकते। वहीं छात्रों का कहना है कि 20 अगस्त को नांमांकन खारिज करने की अंतिम तिथि थी और उसके बाद फाईनल लिस्ट जारी की गई तो 21 अगस्त को नामांकन कैसे खारिज किया गया। दूसरी ओर समिति सदस्यों ने कहा कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर पंचवर्षीय पाठयक्रम मे 17 से 24 वर्ष तक छात्र चुनाव लड़ सकते है। ऐसे में दोनों प्रत्याशी 24 साल से अधिक के है और वे चुनाव नहीं लड़ सकते........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।