(India)
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपीएससी की परीक्षा आज ही होगी। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू हो गई। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पर रोक लगाने से शनिवार को इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि कॉम्प्रीहेंशन के हिस्से को लेकर छात्रों के ऐतराज का मसला पहले ही सुलझाया जा चुका है और जब नौ लाख छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हों तो आखिरी समय में परीक्षा पर रोक नहीं लगाई जा सकती। न्यायमूर्ति जेएस खेहर और न्यायमूर्ति अरुण मिश्र की पीठ ने पूरे मामले को करीब आधे घंटे तक सुना पर याचिकाकर्ता की इस दलील से सहमत नहीं हुई कि परीक्षा की मौजूदा प्रणाली विज्ञान पृष्ठभूमि के छात्रों को अनुचित फायदा दिलाती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।