फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ के बाद निर्देशक आनंद कुमार अब एक नई गैंगस्टर फिल्म ‘देशी कट्टे’ ले कर आ रहे हैं.....इसी सिलसिले में फिल्म की स्टार कास्टॉ जयपुर आई। प्रेसवार्ता में फिल्म के निर्देषक आनंद कुमार ने बताया कि फिल्म की कहानी दो लडकों की दोस्ती पर आधारित है और इन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में नाम के अनुसार बंदूके ही बंदूकें नहीं दिखेंगी। ये फिल्म धीरे धीरे स्पोर्टस की ओर बढ़ती है। फिल्म में जय भानुशाली, अखिल कपूर, सुनिल शेट्टी, साशा आगा, टीया बाजपेयी और आशुतोष राणा हैं मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता सुनिल शेट्टी फिल्म में रिटायर्ड आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहे है। फिल्म में इनकी एंट्री के बाद से ही कहानी घुमती है और दो दोस्तों के रास्ते अलग हो जाते हैं। दोनों में से एक गैंगस्टर बन जाता है, जबकि दूसरा शूटर बनकर ओलंपिक में भाग लेता है.....और देष के लिए मैडल जीतता है। अभिनेत्री साशा आगा भी फिल्म में देशी गर्ल के रोल में हैं। उन्होंने फिल्म मेें अपने किरदार की तारीफ करते हुए फिल्म के एक्सपीरियंस शेयर किए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।