(Akbarpur, KanpurDehat)
जी हां! यह घटना उत्तरप्रदेश के कानपुर में घटित हुई है। खबर के मुताबिक, छात्रा के बैग में मोबाइल मिलने से नाराज टीचर ने उसकी पिटाई कर दी और कपड़े उतरवा दिए। इस अपमान को वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और शुक्रवार देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे आक्रोशित लोगों ने स्कूल का घेराव किया। घटना के बाद से आरोपी टीचर फरार बताया जा रहा है। घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर इलाके की है। लड़की पूर्णादेवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छठी कक्षा की छत्रा थी। शुक्रवार को वह स्कूल गई थी। चेकिंग के दौरान उसके बैग से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इससे गुस्साए गेम्स टीचर ने स्केल से उसकी पिटाई की और ड्रेस भी उतरवा ली। उसे दो घंटे बिना कपड़ों के खड़े रहने की सजा दी गई। पूरी क्लास के सामने पिटाई और ड्रेस उतरवाने के अपमान से आहत छात्रा ने अपनी जान दे दी। मृतका की मां ने बताया कि शुक्रवार को जब वह स्कूल से लौटी थी, तो बहुत मायूस थी। पूछने पर उसने सारी घटना सुनाई। उसने कहा था कि गेम्स टीचर ने उसकी खूब पिटाई की। उसके सारे कपड़े उतरावा लिए। बिना कपड़ों के वह सबके सामने दो घंटे तक खड़ी रही। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी इस घटना से काफी डरी सहमी थी। वह खुद को बेहद अपमानित महसूस कर रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।