जम्मू-कश्मीर: आतंकियों और सेना में मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद
(JAMMUandKASHMIR, India) जम्मू-कश्मीर में सरहद पार पाकिस्तान से आए आतंकियों के साथ भारतीय सेना की कुपवाड़ा सेक्टर में दो मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं। कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना रविवार सुबह की है जब भारतीय सेना की एक पैट्रोलिंग पार्टी गश्त पर थी, तभी चार आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें भारतीय सेना के जवान की अस्पताल में मौत हो गई। सेना के जवानों पर हमला करने के बाद आतंकी वापस सरहद पार चले गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं दूसरी घटना कुपवाड़ा जिले के कालारूस सेक्टर की है। जहां दो दिन पहले सरहद पार से आए 6-7 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। वहां आतंकियों से सेना की मुठभेड़ जारी है। हालांकि अभी वहां पर स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वहां कितने आतंकी छिपे हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।