(Ranchi, JHARKHAND)
नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने जब खुदको एक निजी कंपनी के मालिक बताने वाले रंजीत कुमार कोहली से इसी साल 7 जुलाई को शादी की थी, तब उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका पति ही धोखेबाज निकलेगा और उसके साथ जानवरों से भी बद्तर सुलूक करेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज तारा के मुताबिक शादी के बाद से ही उस पर अत्याचार होने लगे और इसी बीच तारा को यह भी सच पता चला कि उसके पति का नाम रंजीत कोहली नहीं बल्कि रकीबुल हसन है, यानी कि वह एक मुसलमान है जिसने खुद को हिंदू बता कर हिंदू रीति-रिवाज से तारा से शादी की थी। तारा ने इस मामले में स्थानीय पुलिस के पास एफआईआर दर्ज की है। तारा को इस बात का पता तब चला जब शादी के बाद उनके घर इफ्तार पार्टी का एक निमंत्रण आया। यह निमंत्रण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की तरफ से था जिसमें जनाब रकीबुल हसन खान के नाम का संबोधन था। इसे देखकर तारा चौंक उठी। इसके बाद 9 जुलाई को उसके पति ने 20 से 25 हाजियों को घर बुलाया और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। जब तारा ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया और कई बार कुत्ते से कटवाया गया। उसे जुबान खोलने पर उसके भाई को मरवा डालने की धमकी तक दी गई। इस दौरान करीब डेढ़ माह तक तारा को रकीबुल हसन ने अपने कब्जे में रखा और उसे न तो खाना-पीना दिया और न ही किसी से मिलने दिया। तारा का आरोप है कि बंदूक की नौक पर कई बार जबरन रकीबुल ने तारा के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। शादी के महज एक महीने बाद आज तारा अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही है। 17 अगस्त को तारा ने घर में काम करने वाले एक नौकर से मोबाइल लेकर अपने भाई को फोन किया और आपबीती सुनाई। इसेक साथ ही उसने अपने भाई से कहा कि वह पुलिस लेकर ही उसके घर आए। तारा को डर था कि अगर उसका भाई अकेला आया तो ऊंचे रसूक वाला उसका पति उसे भाई को किसी मामले में फंसा देगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।