बर्फीले पानी में नहाकर सनी लियोन ने पूरा किया 'आइस बकेट चैलेंज'
(India) धनराशि जुटाने के लिए एएलएस फाउंडेशन की ओर आयोजित इस चैलेंज को सनी ने स्वीकार किया और बर्फीले पानी से नहाने के लिए तैयार हुईं। खास बात यह है कि सनी ने इसके बाद अपने मित्र और रैपर यो यो हनी सिहं को नॉमिनेट कर दिया। सनी ने टि्वटर पर वीडियो भी शेयर किया। सनी ने कहा, 'उनके परिवार और कुछ टि्वटर फैंस ने उन्हें एएलएस आइस बकैट चैलेंज के नॉमिनेट किया। मैंने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया।' सनी को उनके पति ने ही आइस बकेट से नहलाया। सनी ने इसके लिए यो यो हनी सिंह को नॉमिनेट किया। सनी ने कहा, अब मैं हनी सिंह को नॉमिनेट करती हूं। फैंस 24 घंटे में देखेंगे। उल्लेखनीय है कि रितेश देखमुख, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा, सानिया मिर्जा, ज्वाला गुट्टा समेत कई हस्तियां बर्फीले पानी से स्नान कर चुकी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।