(Amber, Jaipur)
राजस्थान विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध काॅलेजों के चुनाव पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये चुनाव खटाई में पड़ सकता है। पुलिस प्रशासन विश्वविद्यालय प्रशासन के शपथ पत्र के इंतजार के बाद ही कोर्ट में अपना शपथ पत्र पेश करने के मूड में है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वो पहले विश्वविद्यालय प्रशासन के शपथ पत्र पर कोर्ट का रूख देखने के बाद ही अगला कदम उठाएगा। क्याेंकि पुलिस नहीं चाहती, कि बेवजह लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का ठीकरा उसके सिर पर फूटे। ऐसे में चुनाव परिणाम पर लंबी रोक लग सकती है। वही छात्र संगठनों को चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है और उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस प्रशासन से जल्द शपथ पत्र पेश करने की मांग की है। कई छात्रनेताओं ने शपथ पत्र जल्दी पेश नहीं करने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करनेकी बात भी कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।