उत्तर प्रदेश: महिला ने की अपने बेटे की गला काटकर हत्या
(Bahraich, Bahraich) पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरदारपुर गांव की निवासी महिला खरुलनिसा पांच साल पहले अपने पति की मौत के बाद घर छोड़कर अपने प्रेमी ताउल के साथ चली गयी थी। उसके बेटे इसराइल ने गांव में पक्का मकान बनवाया था। खरुलनिसा ने घर लौटने की इच्छा जताई थी लेकिन इसराइल ने उसे मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को इसराइल घर के बाहर सो रहा था। आरोप है कि खरुलनिसा ने अपने प्रेमी की मदद से इसराइल की गला काटकर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक मृतक के एक परिजन की तहरीर पर खरुलनिसा तथा उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।