(India)
निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपनी आगामी फिल्म कैलेंडर गर्ल्स का पोस्टर जारी कर दिया। भंडारकर ने टि्वटर पर पोस्टर ट्वीट कर लिखा, फाइव न्यू फेस, फाइव न्यू जर्नी। कैलेंडर गर्ल्स एंड देयर डेट विद डेस्टिनी : 01.05.2015। फिल्म का पहला लुक उम्मीद के कई गुना उत्तेजक है। फिल्म के पहले पोस्टर में ही पांच कमसिन हसीनाएं गोल्डेन बिकनी में दिख रही आ रही हैं लेकिन उनके सेक्सी बदन पर बिकनी तो दिख रही है लेकिन उनके चेहरे कैप से छुपे हुए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' पांच ऐसी मॉडलों की कहानी है जो कि अलग-अलग शहरों से आयी हैं और बिकनी टैलेंट हंट में एक साथ मिलती है। फिल्म की पहली तस्वीर ने लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके पहले खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए उन्होंने दीपिका पादुकोण से बात की थी, लेकिन यह अफवाह साबित हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।