लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में छाईं करीना कपूर खान
(India) मनीष का संग्रह शानदार था। करीना ने एक मेटालिक जामुनी रंग का भूरे शेड वाला लहंगा पहन रखा था, जिसके साथ उन्होंने हीरों और चांदी से जड़ी जैकेट पहन रखी थी साथ ही नेट की चुन्नी डाल रखी थी। उन्होंने बताया, मैंने जो पहना उसमें मैं सहज महसूस कर रही थी। मुझे लगता है कि मनीष फिल्मोद्योग के लिए एक उपहार हैं. मैं उनके डिजाइन की हुई सभी पोशाकों में सहज महसूस करती हूं। दुल्हनों के लिए कपड़ों के संग्रह में लंबे हीरे जड़ित और कढ़ाई के काम वाले गाउन, स्कर्ट, साड़ियां, लहंगा चोली थे। मनीष ने कहा, यह एक लंबी यात्रा है। वह मेरी बहन है। वह मेरी डिजाइन की हुई पोशाक पहनने वाली सबसे अच्छी दुल्हन है, इसलिए लैक्मे को करीना से बेहतर शो स्टॉपर नहीं मिल सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।