धमकी के बाद शाहरुख खान के बंगले मन्नत की सुरक्षा बढ़ाई
(India)
अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बंगले मन्नत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच की एक टीम मन्नत की सुरक्षा में लगाई गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अली मोरानी के घर पर फायरिंग के अगले दिन गैंगस्टर रवि पुजारी ने फोन कर एक बार फिर धमकी दी और शाहरुख की आने वाली फिल्म के ओवरसीज अपकमिंग राइट्स देने को कहा।मुंबई पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी के एक पुराने साथी को हिरासत में लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।