राजधानी जयपुर में पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को हाल बेहाल
(India) बीकानेर, अजमेर, कोटा और चूरू में 4-4 साल गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी में हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी इलाके में हल्की बारिश व पश्चिमी इलाके में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं सिरोही के माउंट आबू, अनादरा, पिण्डवाड़ा, सिरोही और आबू रोड में जोरदार बारिश हुई। जालोर के रानीवाड़ा और आहोर में बूंदाबांदी ने मौसम खुशगवार कर दिया। पाली जिले के फालना, बाली, मुण्डारा और तखतगढ़ में बादलों ने राहत बरसाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।