अक्षय कुमार ने ‘बेबी’ फिल्म का पोस्टर जारी किया
(India) पोस्टर में ‘इंटरटेनमेंट’ स्टार बेसबॉल टोपी पहने और मूंछों में नजर आ रहे हैं। पृष्ठभूमि में अक्षय को इस्तांबुल में किसी का पीछा करते हुये भी दिखाया गया है। 46 वर्षीय अक्षय ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘ए वेडनेसडे’ बनाने वाले नीरज पांडे ने किया है। अक्षय ने ट्विटर पर कहा, ‘बेबी का पहला लुक जारी। आप लोग क्या सोचते हैं?’ इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से नेपाल में की गयी और बाद में इस्तांबुल में एक्शन दृश्यों की शूटिंग की गयी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।