(ASSAM, India)
पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) रोजी कलिता ने बताया कि पुलिस ने एक अगवा लड़के को उग्रवादियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सोमवार रात बेलडंगपाड़ा में अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखकर उग्रवादियों ने भागने का प्रयास किया और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दो उग्रवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस कमांडो बटालियन के इंस्पेक्टर एस एस मोमिन पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। उन्हें गौहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अपहृत लड़के को मुक्त करा लिया गया है और इस संबंध में हितेश्वर चक्रवर्ती नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने उल्फा के लिए लड़के का अपहरण किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।