शूटर तारा सहदेव केस में आरोपी पति गिरफ्तार
(India)
रांची की नेशलन शूटर तारा सहदेव केस में आरोपी पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को दिल्ली गाजियाबाद बाॅर्डर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस और रांची पुलिस के साझा प्रयासों से हुई। अब रंजीत को कुछ देर बाद 11 बजे ट्रांजिट रिमांड के लिए द्वारका कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद पुलिस उसे रांची ले जाएगी। केस के सात दिन बाद हुई इस गिरफ्तारी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद रंजीत कोहली ने पुलिस को अपना ड्राइविंग लाईसेंस भी सौंपा। जिसमें उसके पिता का नाम हरनाम सिंह कोहली और जन्मतिथि 20 नवंबर 1977 बताई गई है। इस लाईसेंस को इसी साल 8 मई को बनवाया गया है। पीड़िता का आरोप था कि शादी के बाद उसके पति ने उसे इस्लाम धर्म कबूल करवाने के लिए काफी मारा पीटा और कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया। निशानेबाज तारा के शरीर पर कई जख्म भी मिले हैं। निशानेबाज तारा ने जब धर्म परिवर्तन की बात नहीं मानी तो पति रंजीत कोहली ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी पति इस खुलासे के बाद से ही फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तारा की शिकायत मिलने के बाद पुलिस परिवार सहित फरार रंजीत कोहली की तलाश कर रही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।