(India)
वियतनाम में इस्मार्ट एजुकेशन के संस्थापक नवनीत कालिया के प्रयास से अखिल भारतीय शिक्षा प्रणाली दक्षिण-पूर्व के इस देश में खासा लोकप्रिय हो रही है। कालिया बीते 15 वषों से वियतनाम में रह रहे हैं। उन्होंने यहां के 25 विद्यालयों के जूनियर कक्षाओं में तीन विषयों -गणित, विज्ञान और अंग्रेजी में सीबीएसई शैक्षिक पद्धति की शुरूआत की है। कालिया ने आईएएनएस से कहा कि सीबीएसई पद्धति अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में वियतनाम के छात्रों की जरूरतों को पूरा करती है। फिलहाल हम पहली, दूसरी और तीसरी कक्षाओं पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आगे इसे सीनियर कक्षाओं में भी लागू करने की योजना है। कालिया ने कहा कि वियतनाम में पहली, दूसरी तथा तीसरी कक्षा के करीब 1500 छात्रों को ये तीनों विषय पढ़ाए जा रहे हैं। सीबीएसई पद्धति से अंग्रेजी, गणित और विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है उन्होंने भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से भारतीय शैक्षिक प्रणाली को अपनाने के इच्छुक देशों के लिए इन तीनों विषयों पर आधारित एक आंशिक पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए संपर्क किया है। भविष्य में कालिया सीबीएसई पद्धति को कक्षा 12 तक लागू करना चाहते हैं, उसके बाद वे इसे दूसरे देशों में भी ले जाना चाहते हैं। कालिया ने वियतनाम की ही एक महिला से शादी की है। सात और 10 वर्ष की उनकी दो बेटियां हैं। वे यहां पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने आए थे। सुषमा स्वराज यहां तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को पहुंचीं। वियतनाम में दो हजार भारतीय रहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।