मृत' घोषित आप कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा बेंगलुरु में जिंदा पकड़ा गया
(DELHI, India) आप कार्यकर्ता की गिरफ्तारी ने सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर वह शव किसका था, जो चार महीने पहले चंद्रमोहन की कार से अधजली अवस्था में मिला था। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 स्थित मकान नंबर एफ-38 में चंद्रमोहन (38) अपनी पत्नी और आम आदमी पार्टी की नेता सविता शर्मा के साथ रहते थे। 2 मई 2014 की देर रात चंद्रमोहन की कार से एक जला हुआ शव मिला था। परिजन और पुलिस प्रशासन ने उसकी शिनाख्त चंद्रमोहन के रूप में की थी। पुलिस ने इसे कार में आग लगने से हुई एक घटना करार दिया था, वहीं परिजनों ने इसे साजिश के तहत हत्या बताया था। मोबाइल की लोकेशन और कुछ नंबरों पर नजर रखने के दौरान उन्हें कुछ अहम सबूत मिले। कुछ फोन नंबरों की जांच में इस बात के संकेत मिले कि चंद्रप्रकाश जिंदा है और नेपाल में कहीं छिपा है। वह और उसके साथ गई लड़की अपने परिजनों से संपर्क कर रहे थे। करीब एक सप्ताह से संदेहास्पद फोन की लोकेशन बेंगलुरु में मिल रही थी। इस पर पुलिस ने वहां जाकर पड़ताल की तो चंद्रमोहन अपनी प्रेमिका के साथ छिपा मिला। पूरे घटनाक्रम से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि चंद्रमोहन ने कहीं प्रेमिका के चक्कर में अपनी मौत का स्वांग तो नहीं रचा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।