दीपिका का 'वर्जिन' कहना पड़ गया भारी, 'फाइंडिंग फैनी' पर सेंसर की कैंची
(India) इसके बाद फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' के इस डायलॉग को हटाना पड़ा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म के एक सीन में दीपिका ने अर्जुन से कहा, 'मैं वर्जिन हूं'। दीपिका का यह कथन बोर्ड को पसंद नहीं आया इसलिए निर्देशक होमी अदाजानिया को ना चाहते हुए भी यह डायलॉग हटाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में एक और सीन है जिसमें पंकज कपूर अभिनेत्री डिंपल कंपाडिया को घूरते नजर आ रहे हैं। इस सीन में डिंपल के कपड़े में दरार को वह काफी गौर से देखते दिखाए गए हैं। सेंसर ने इस पर भी आपत्त‍ि जताई जिसके बाद सीन को कुछ काट दिया गया। गौर हो कि इससे पहले भी कई फिल्‍मों में 'वर्जिन' शब्द का इस्तेमाल किया जा चुका है। फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होगी। 12 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। फाइंडिंग फैनी हिंदी और अंग्रेजी में दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को होमी अदजानिया निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, नसीरूद्दीन शाह, पकंज कपूर और डिंपल कपाड़िया अभिनय करते नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।