बिहार में कोसी नदी अपने पूरे उफान पर
(BIHAR, India) वहीं फनगो हाॅल्ट पर रेलवे ट्रेक के समीप भी नदी तेजी से बढ़ती जा रही है। पानी के तेज बहाव के कारण ट्रेक के आसपास की मिट्टी में कटाव होना शुरु हो गया है और पानी रेलवे लाईन से महज 3-4 मीटर की दूरी पर ही रह गया है। ऐसे में प्रशासन ने भी कोसी का साथ देते हुए राहत कार्य में लगे मजदूरों की संख्या घटना दी है। जिसकी वजह से खतरा अब सिर पर मंडराने लगा है। वहीं रेलवे अधिकारी इसे बड़ा खतरा नहीं बता कर बात टालते नजर आ रहे है। एक अधिकारी ने तो यह तक कह दिया की अभी तक तो पानी ट्रेक से 15-18 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में साफ पता चलता है कि प्रशासनिक अधिकारी आपदा प्रबंधन को लेकर कितने सजग है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।