(Bamanwas, SawaiMadhopur)
पुलिस ने बताया कि यह बम विस्फोट कल उस समय हुआ जब तीसरे असम राइफल्स बटालियन के जवान यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर ओल्ड सोमताल इलाके में अपनी चौकी के निकट ग्श्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायल को यहां से लगभग 25 किलोमीटर दूर लैमखोंग में सेना के अस्पताल ले जाया गया है। मारे गये जवानों के शवों को यहां के रिजनल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। इस बीच, प्रमुख उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट ने एक बयान में दावा किया है कि उसके सशस्त्र विंग मणिपुर पीपुल्स आर्मी (एमपीए) ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए बम रखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।