अलवर के नीमराणा थाना इलाके के माजरी कला पुलिस चैकी पर देर रात दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। मृतक रोशन और सुरेन्द्र दोनों चैकी पर तैनात थे। जिन्हें रात को सोते समय बदमाशों ने इनकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। अलवर एसपी विकास कुमार और एडिशनल एसपी सतपाल मिढ़ा भी हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे और चार थानों बहरोड, नीमराणा, मांडल और शाहजहांपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में तेजी लाते हुए शहर में नाकाबंदी करा दी गई। पुलिस को मौके से 20 किलो का बांट भी मिला है। जिसमें खून लगा हुआ था। पुलिस का मानना है कि हत्या बांट से पीट पीट कर की गई है। मौके पर पहुंची डाॅग स्क्वाॅयर्ड की टीम ने भी जांच में कड़ी आगे बढ़ाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।