(India)
रिक ने अक्षय की आगामी फिल्म ‘गब्बर’ के लिए भी उनके कपड़े डिजाइन किए हैं। उन्होंने इससे पहले 46 वर्षीय अभिनेता के साथ उनकी फिल्म ‘जोकर’ के लिए काम किया था। रिक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप अक्षय को कुछ भी और सब कुछ दे सकते हैं और वह सपनों के जैसे इसे पहन सकते हैं। इस बार मैं ‘जोकर’ की तुलना में उनके सामने कम घबराया हुआ था क्योंकि वह मेरी पहली फिल्म थी। उस समय अक्षय को मेरी हालत का अंदाजा हो गया था और उन्होंने मुझसे तनाव मुक्त होने का कहा था।’ उन्होंने कहा, ‘अक्षय बहुत खुशनुमा इंसान हैं और उनमें अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा है। उन्होंने मेरी सराहना की। वह उत्साह बढ़ाने वाले इंसान हैं।’ ‘गब्बर’ में अक्षय के साथ श्रुति हासन, प्रकाश राज और सोनू सूद मुख्य भूमिकाओं में हैं लेकिन रिक ने केवल अक्षय के कपड़े डिजाइन किए हैं। रिक ने साथ ही अरबाज खान के बैनर तले बन रही फिल्म ‘डॉली की डोली’ के एक गाने के लिए मलाइका अरोड़ा खान के कपड़े भी डिजाइन किए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।