(Bali, Pali)
पाली में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग बूरी तरह से घायल हुए है। घायलों का इलाज पाली के अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रुप से घायल 14 लोगोें को जोधपुर रैफर कर दिया गया है। दरअसल रामदेवरा से बाबा रामदेव के मेले में शामिल होने के बाद यात्रियों की बस उदयपुर जा रही थी। तभी शहर के बायपास पर मांडिया चैराहे के पास पंजाब नम्बर के एक ट्रक से बस की भिडंत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। बांदीकुई में हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि देर रात बांदीकुई से गोवर्धन जी के लिए पदयात्रियों के लिए एक जत्था रवाना हुआ। लेकिन बांदीकुई से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक जत्थे में घुस गया। जिससे ट्रक की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद 4 लोगों को जयपुर रैफर कर दिया गया। जहा इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।