राजस्थान में कल से 10 बजे का स्कूल
(India) माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सितंबर माह के लिए शिविरा पंचांग जारी किया है। शिक्षा निदेशक औंकार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित होने वाली शालाओं के समय में एक सितंबर से परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही सितंबर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समूह की विद्यालयी खेलकूद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद प्रथम एवं द्वितीय समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी होंगी। एक दो सितंबर को स्कूल स्तर पर तथा 17 से 20 सितंबर तक जिला स्तरीय विज्ञान एवं जनसंख्या विकास शिक्षा मेला आयोजित किया जाएगा। प्राथमिक स्कूलों में छात्रों के लिए 11 से 14 सितंबर तक ब्लॉक स्तर तथा 18 से 20 सितंबर तक जिला स्तर पर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। गौरतलब है कि पहले स्कूलों का समय एक अक्टूबर से 10.30 से 4.30 बजे का होता था। इस बार एक महीने पहले ही समय बदल दिया गया है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।