दिल्ली में नाबालिग लड़की से ट्यूटर ने किया रेप, किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश
(DELHI, India) यह घटना गुरुवार को उस समय सामने आई जब पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रहने वाली पीड़िता की मां की नजर उसके मोबाइल फोन पर पड़ी और फिर वह यह देखकर चौंक गयी कि उसकी बेटी को उसका ट्यूटर पोर्न वीडियो क्लिप भेज रहा है। पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने माता-पिता के समक्ष खुलासा किया कि उसका ट्यूटर उसका यौन उत्पीड़न करता है और उसे पोर्न वीडियो क्लिप दिखाता और भेजता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वह बहुत डर गयी थी इसलिए उसने एंटीसेप्टिक की एक बोतल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।’ पीड़िता को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।