पसंद नहीं बेटा बने चकाचौंध का हिस्सा : शाहरुख खान
(India) शाहरुख और गौरी के परिवार के सबसे छोटा सदस्य अबराम ने पिछले साल मई में सरोगेसी के माध्यम से जन्म लिया था। शाहरूख ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे खुलकर उसके बारे में बातचीत करने में खुशी नहीं होती। वह मेरा बच्चा है, किसी और का नहीं। अगर मैं आपको अपने घर में आने की अनुमति दूं तो आप घर आ सकते हैं और उसे देख सकते हैं।’ 48 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘वह चकाचौंध के लिए नहीं बना है। मैं जिस का हिस्सा हूं उसे सार्वजनिक जीवन के उस सर्कस का हिस्सा नहीं देखना चाहता।’ उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन का हिस्सा हैं, उनके बच्चे नहीं। अबराम का जन्म गर्भावस्था के 34 वें हफ्ते में हुआ था और उसका अधिकतर शुरूआती समय अस्पताल में ही बीता। शाहरुख ने कहा, ‘यह उन कुछ चीजों में से एक है जिसने मुझे अपने करियर में असहज किया है कि आप जन्म लेने पर किसी बीमार बच्चे पर निशाना करते हैं और उसे मुद्दा बनाते हैं। मैं इसे शर्मनाक मानता हूं। मैं एक फिल्म स्टार हूं, मुझे शर्मिंदा करें, मेरे बच्चों को नहीं।’ हालांकि अभिनेता के दोनों बड़े बच्चे आर्यन और सुहाना मीडिया के लिए उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं लेकिन शाहरुख का कहना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों बड़े हो गए हैं और उनके साथ घूमते फिरते हैं।’ उन्होंने कहा कि अबराम अभी छोटा है। वह नहीं चाहते कि वह अभी चकाचौंध में आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।