(Rajasthan, India)
प्रदेश में कई जगह बारिश होने और पावर एक्सचेंज से अतिरिक्त बिजली मिलने के बाद लोगों को बिजली कटौती से राहत मिली है। जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम ने बिजली कटौती नहीं करने का फैसला किया है। तीनों डिस्कॉम ने सितंबर महीने के लिए बिजली की व्यवस्था कर ली है। ऐसे में आज प्रदेश में कही भी घोषित बिजली कटौती नहीं होगी। बिजली वितरण कंपनियों का दावा है कि रविवार को भी मांग उपलब्धता में अंतर नहीं होने से बिजली कटौती नहीं की गई। छह दिन से बिजली कटौती की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। राजस्थान डिस्कॉम्स के चेयरमैन आर जी गुप्ता ने बताया कि सितंबर महीने के लिए टेंडर कर बिजली की मांग के अनुसार उपलब्धता का इंतजाम कर लिया है। ऐसे में आज से बिजली कटौती नहीं की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।