(India)
एक रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय किम ने इस टीवी सीरिज में अपने पूरे परिवार के साथ वास्तविक जीवन को सामने लाकर खासी लोकप्रियता हासिल की, लेकिन 37 वर्षीय वेस्ट को निजी जीवन की बातें सार्वजनिक करना पसंद नहीं है। इस चर्चित शो का अभी नौवां सत्र चल रहा है और दसवें सत्र की जल्द ही शूटिंग होनी है। हालांकि सुरक्षा संबंधी विवादों के कारण इसमें देर हो सकती है। एक सूत्र ने बताया कि कान्ये ने इस शो के प्रति अपनी नापसंद कभी नहीं छिपाई। अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट को इस शो में उन्होंने कभी नहीं दिखाया और अब वे अपनी पत्नी को भी शो से अलग होने के लिए कह रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।