कोलकाता के 24 मंजिला इमारत में आग, कई लोग फंसे
(WESTBENGAL, India) इस इमारत में कई कंपनियों के दफ़्तर हैं। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की 12वीं और 15वीं मंजिल के बीच लगी और वहां लोग थे जो नीचे नहीं आ सके। दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘ किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग की वजह का और किसी हद तक नुकसान हुआ, इसका अभी पता लगाया जाना है।’ कई लोग दमकल अधिकारियों का ध्यान दिलाने के लिए मंजिल से कपड़े और कागज़ फेंकते हुए देखे गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दो हाइड्रोलिक सीढ़ियों सहित छह दमकल गाड़ियां पहले ही मौके पर पहुंच गयी हैं। अभियान के कारण इस इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।