दुर्घटना में सेना के तीन जवानों की मौत
(JAMMUandKASHMIR, India) कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को एक वाहन के एक खाई में गिर जाने से उसमें सवार सेना के तीन जवानों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बातया कि कालारूस इलाके से कुपवाड़ा की ओर जा रहा सेना का एक ट्रक सरकुली में खाई में गिर गया, जिसके कारण सेना के तीन जवानों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बल के जवान कालारूस से वापस लौट रहे थे। वहां पिछले नौ दिन से आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है। 24 अगस्त को शुरू हुये इस अभियान में अब तक पांच आतंकवादी और सेना के तीन जवान मारे गये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।