'फांइडिंग फेनी' की स्क्रिप्ट शानदार है: डिंपल
(India) फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। वह कहती हैं कि उन्हें फिल्म की पटकथा 'उत्कृष्ट' और अपनी भूमिका 'प्यारी' लगी। हिंदी सिनेमा जगत में ऐसे फिल्मकार ज्यादा नहीं हैं जिन्होंने इंग्लिश फिल्म बनाने की कोशिश की। डिंपल ने कहा कि मैं जब तक होमी अदजानिया के साथ काम कर रही थीं मुझे इससे फर्क नहीं पड़ा कि यह इंग्लिश फिल्म है या नहीं। फिल्म निर्देशक अदजानिया की 'बीइंग सायरस' फिल्म में काम कर चुकीं डिंपल ने कहा कि पटकथा उत्कृष्ट थी और भूमिका प्यारी थी, जिसे करते समय मैंने शुरू से लेकर अंत तक लुत्फ उठाया। इसलिए, मुझे इससे वास्तव में फर्क नहीं पड़ा। यह कहां जाने वाली है, इससे मेरा लेना-देना नहीं है। मेरा लेना-देना इससे है कि मैं क्या कर रही हूं। डिंपल को खुशी है कि उनके परिवार को 'फाइंडिंग फेनी' के प्रोमोज पसंद आ रहे हैं। डिंपल भले ही एक स्थापित और दमदार अभिनेत्री नजर आती हों, लेकिन वह अभी रचनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं हुए हैं। 57 वर्षीया डिपल इस उम्र में अच्छी पटकथाएं मिलने से खुश हैं। डिपल ने कहा कि मैं इस क्षण बहुत खुश हूं और जिस तरह की पटकथाएं और फीडबैक मिल रहा है, वह मुझे और खुशहाल बना रहा है। यह मुझे अहसास कराता है कि मैं जो कुछ कर रही हूं, वह सही है। यह मुझे अपनी भूमिकाएं बेहतर तरीके से चुनने में मदद करता है। डिंपल कहती हैं कि वक्त के साथ चीजें बदलती हैं और समय के साथ अपने अभिनेता पति राजेश खन्ना के साथ उनका रिश्ता बेहतर हो गया। यहां तक कि जब राजेश खन्ना की सेहत गिरने लगी, तो वह उनके साथ खड़ी रहीं और उनकी अंतिम सांस तक उनके साथ रहीं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।