(India)
राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। जयपुर में लगातार तीसरे दिन आज सुबह से रिमझिम बारिश ने मौसम खुशगवार बना दिया है। बारिश से जयपुर की फिज में हल्की-हल्की ठंडक घुल चुकी है और इस सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने लोग पिकनिक स्पॉट्स पर पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बरसात का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका है। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बौछारें गिर सकती हैं। पश्चिम राजस्थान में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में अधिकतर स्थानों पर भारी या अत्यधिक बरसात की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।