रैगिंग को लेकर विवाद में दो छात्रों की गोली मारकर हत्या
(Hathras, Hathras) पुलिस ने बताया कि गोलीबारी कल रात शहर के दिल्लीवाला चौक इलाके में हुई। मारे गये छात्र अंशुल कौशिक (24 साल) और कौशिक पचौरी (22 साल) हाथरस पालीटेक्निक के हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी मौके पर पहुंच गयीं। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद रखा है। हाथरस कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।