क्या है मामला?
घटना जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी गांव की है। मंगलवार को 'सलिशी सभा' (पंचायत) ने 15 साल की पीड़िता के पिता की पिटाई करने का आदेश दिया था। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह किराए पर ली गई खेत जोतने की मशीन का पैसा नहीं चुका पाया था। पिता की पिटाई होते देख पीड़िता बचाव में कूद पड़ी थी। उसके इस कदम पर पंचायत ने गुस्से में उसे थूक चाटने का फरमान सुनाया, लेकिन पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया। इस घटना के कुछ घंटे बाद उसका शव गांव से दूर एक रेलवे ट्रैक पर पाया गया।
रेप के बाद हत्या?
पीड़िता के शव को सबसे पहले गणेश प्रसाद नाम के एक ग्रामीण ने देखा। उसने कहा, "मंगलवार सुबह 8.15 बजे मैंने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखा। लड़की की बांह पर सिर्फ कपड़े थे। अगर वह ट्रेन से कटी होती तो शव क्षत-विक्षत हो गया होता।" पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि पीड़िता ने आत्महत्या की है, लेकिन लड़की के मामा ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसकी भांजी को धमकी दी थी। उन्होंने कहा, "अगर उसने आत्महत्या की तो उसके शव पर कपड़े क्यों नहीं थे? इन लोगों ने रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।"
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।