शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के स्टूडेंट ने की हड़ताल
(India) जयपुर में शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ अार्ट (पीजी कॉलेज) के विद्यार्थियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी। वे कॉलेज में व्याख्याताओं को लगाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर वे कॉलेज भवन के सामने धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष उमाकांत मीणा ने कहा कि यह कॉलेज इसी साल शिक्षा संकुल में बने नए भवन में प्रारंभ हुआ है। इस कॉलेज को अब पीजी तक क्रमोन्नत कर दिया गया है। लेकिन सरकार ने अभी तक यहां पीजी के व्याख्याताओं की व्यवस्था नहीं की। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्रों का कहना है कि अलग अलग संकाय के करीब 50 बच्चे यहां पीजी में पढ़ाई कर रहे हैं। हड़ताल के कारण यहां स्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने बी कक्षाओं का बहिष्कार किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।