शराब के नशे में बेटे ने अपनी 60 साल की मां से किया रेप
(Akbarpur, KanpurDehat) बेटे को पड़ोसियों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी पश्चिम हरिशचन्द्र ने बताया कि कोहना के एलनगंज में रहने वाला 40 साल का एक व्यक्ति कल आधी रात के समय शराब पीकर घर लौटा । घर पर वह और उसकी 60 वर्षीय मां ही रहती थी क्योकि उसकी शराब की इस आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी तीन साल पहले उसका घर छोड़कर अपने मायके चली गयी थी । रात को लौटने के बाद मां ने उससे खाने को पूछा तो वह शराब के भयंकर नशे में था। उसने अपनी मां को पकड़कर उसके साथ गंदा काम किया । मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी आ गये । पड़ोसियों ने पहले तो उसकी पिटाई की और मां को घर से बाहर निकाल कर बेटे को घर के अंदर बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया । बाद में उसकी बहन और पुलिस को सूचना दी गयी । पुलिस ने आकर दरवाजा खोला और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया । हरिशचन्द्र ने बताया कि बहन ने अपने भाई के खिलाफ मां के साथ बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।