नित्यानंद का पोटेंसी टेस्ट होगा
(India)
स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद का पोटेंसी टेस्ट होगा. सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश बुधवार को दिया. दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2010 के रेप केस में नित्यानंद का पोटेंसी टेस्ट कराने का आदेश दिया था. नित्यानंद ने हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ चुनौती दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रेप बेहद ही गंभीर अपराध है. ऐसे में नित्यानंद के पुरुषत्व का टेस्ट जरूरी है. इसके अलावा कोर्ट ने यह भी साफ किया कि नित्यानंद पर लगे आरोपों की सुनवाई बेंगलुरु के कोर्ट में होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।