जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश के बाद बाढ़ अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां पिछले 80 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। रामबन पंथ्याल, खूनी नाला, नशीरी नल्लाह और शेर बीबी में लैंडस्लाइड होने से हाईवे बंद हो गया है। वही कश्मीर की झेलम समेत सभी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। वहीं श्रीनगर के ज्यादातर स्कूलों में पानी भर गया है। लैंडस्लाइड का मलबा हटाए जाने तक जम्मू से श्रीनगर तक किसी वाहन को जाने की इजाजत नहीं है। जम्मू-डोडा और भद्रवाह-किश्तवाड़ के बीच हाईवे भी बंद हो गया है। जम्मू कश्मीर में जारी भारी बारिश के चलते वहां बीएसएफ के अधिकारी सहित 13 की मौत हो गई और करीब तीन दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।